क्या ये मेरे स्वप्न की काया!!


एहसासों के आँचल की छाया मैं!
ह्रदय के तीव्र गतिज लहरों पर!!
वह कमला नयनी, मृगनयनी!
चली आयी सहसा शरमाये!!

घूंघट की बदली के पीछे!
शशि मुख सा था दिव्य स्वरूप!!
कभी मावस, कभी पुरान मासी!
विधु कलाएं नयना अभिरूप!!

रद पट रस गागर छलकाते!
तारक दंत मधुर मुस्काते!!
कभी भिचते, कभी खुल खुल जाते!
ज्यों की पुष्प सहर मुस्काते!!

चन्द्रिका शोभित मस्तक पर!
पुष्प हार लिए कोमल कर!!
देह से बहे मध्य कस्तूरी!
मुस्कान बहे ज्यों की निर्झर!!

श्वेत वर्ण और कोमल काया!
उसपे मलमल, रक्तिम साया !!
शीर्ष से तल तक स्वर्णिम आभा !
क्या ये मेरे स्वप्न की काया!!

.......एहसास !

कोई टिप्पणी नहीं:

धन्यवाद !

एहसासों के सागर मैं कुछ पल साथ रहने के लिए.....!!धन्यवाद!!
पुनः आपके आगमन की प्रतीक्षा मैं .......आपका एहसास!

विशेष : यहाँ प्रकाशित कवितायेँ व टिप्पणिया बिना लेखक की पूर्व अनुमति के कहीं भी व किसी भी प्रकार से प्रकाशित करना या पुनः संपादित कर / काट छाँट कर प्रकाशित करना पूर्णतया वर्जित है!
(c) सर्वाधिकार सुरक्षित 2008